पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी‘ को लेकर मचा घमासान, ममता सरकार ने प्रतिबंध लगाया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 09 May 2023 01:47 PM
पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी‘ को लेकर मचा घमासान, ममता सरकार ने प्रतिबंध लगाया…
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में फिल्म ‘द केरला स्टोरी‘ (The Kerala Story) के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है. ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गये हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद बंगाल की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गयी है. बीजेपी ने ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने के बंगाल सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है. बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया कि दीदी सच्चाई से आंख बंद कर रही हैं.

राज्य सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगा दिया है. कोलकाता सहित जिलों में भी प्रदर्शन पर रोक लगा दिया गया है.

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्वीट किया कि ममता बनर्जी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर बैन लगा दिया है. यह आश्चर्य की कोई बात नहीं है. यह उससे अपेक्षित थाी. उन्होंने कहा कि यह सच्ची कहानियों पर आधारित है और दिखाता है कि कैसे इस्लामवादी हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाते हैं और बाद में आईएसआईएस आतंकवादी बनने के लिए भेजते हैं.”

सुकांत मजूमदार ने कहा,” वह सच्चाई से आंखें बंद कर लेना चाहती हैं. वह पश्चिम बंगाल के लोगों, विशेषकर महिलाओं को इस कठोर वास्तविकता से वंचित करना चाहती हैं. पश्चिम बंगाल में लव जिहाद के मामले आम हैं.”

बंगाल में द केरला फाइल्स को लेकर मचा घमासान
बंगाल के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि केरल की कहानी पीड़ितों के वास्तविक जीवन की कहानियों पर आधारित है, जो कोई भी अन्यथा दावा करता है वह सबसे अच्छा और एक सहयोगी है, जो इस्लामवादियों के लिए कवर कर रहा है, वह बदतर है.”

उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों के साथ फिल्म देखने जाएं. उन्हें अपने आसपास की दुष्ट साजिशों के बारे में जानने की जरूरत है.” प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद द केरला स्टोरी की सराहना करते हुए कहा था कि यह फिल्म आतंकवाद को बेनकाब करेगी.

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी ममता बनर्जी द्वारा द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करने पर आपत्ति जताई और पूछा क्यों नहीं उनके खिलाफ मानहानि का मामला किया जाए. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स है. बंगाल फाइल्स नहीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav