आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी, दूसरा सबसे तेज शतक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Apr 2025 11:14 PM
आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी, दूसरा सबसे तेज शतक
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान रॉयल्स की खोज बिहार के 14 वर्ष 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रच दिया जो आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए . सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और सात चौके लगाये . आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है . वह पुरूष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने . वह 37 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए .

आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 30 गेंद में शतक जमाया था . सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा . पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिये 37 गेंद में शतक बनाया था . आईपीएल के इस सत्र में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंद में शतक जमाया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंद में सैकड़ा जड़ा था .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu