VIDEO : परीक्षा हाल में नकल करते दिखा साहिल वाकोडे तो प्रोफेसर ने मोबाइल जब्त किया और परीक्षा से बाहर कर दिया, गर्लफ्रेण्ड को फोन करके मानी अपनी गलती, IIT बॉम्बे सुसाइड केस नए मोड़ पर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 09:38 PM
VIDEO : परीक्षा हाल में नकल करते दिखा साहिल वाकोडे तो प्रोफेसर ने मोबाइल जब्त किया और परीक्षा से बाहर कर दिया, गर्लफ्रेण्ड को फोन करके मानी अपनी गलती, IIT बॉम्बे सुसाइड केस नए मोड़ पर

ऑडियो सुनें

IIT बॉम्बे सुसाइड विवाद में एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है और विवाद ने नया रूप ले लिया है। IIT बॉम्बे के परीक्षा हॉल के अंदर का एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ है जिसमें छात्र साहिल वाकोडे, काली टी-शर्ट पहने पहली लाइन में बैठा है, मिड-सेमेस्टर टेस्ट के दौरान बार-बार अपना फ़ोन देखता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद इनविजिलेटर प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण डूला उसके पास जाते हैं और उसका मोबाइल जब्त कर बाहर आने के लिए कहते हैं।

एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज से पता चलता है कि IIT बॉम्बे के एग्ज़ाम हॉल के अंदर असल में क्या हुआ था, प्रोफ़ेसर डूला ने साहिल वाकोडे को कैसे पकड़ा, और उन्होंने यह कैसे सुनिश्चित किया कि दूसरे छात्रों को कम से कम परेशानी हो। परीक्षा हॉल के अंदर हाथ में फ़ोन। IIT बॉम्बे परीक्षा हॉल से साहिल वाकोडे के पहले CCTV फुटेज सामने आए हैं। परीक्षा के आखिरी पल में साहिल डेस्क के नीचे कुछ करते नज़र आ रहा. जिसके बाद मौके पर मौजूद प्रोफेसर ने उसे रोका और परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया। फुटेज में वाकोडे मोबाइल फ़ोन के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद वह फ़ोन इनविजिलेटर को सौंप देते हैं और उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर ले जाया जाता है

इसके बाद आईआईटी छात्र साहिल वाकोडे कुछ ही घण्टे के अंदर आत्महत्या कर लेता है। उसकी एक गर्लफ्रेण्ड ने बताया कि आत्महत्या करने के पहले साहिल ने उसे फोन करके बताया था कि आज उससे बड़ी गल्ती हो गई। संभवत: वह परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने की बात कर रहा होगा। गर्लफ्रेण्ड उसे सांत्वना देती है। यह साहिल का अंतिम कॉल बताया जाता है। उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।

आईआईटी छात्र साहिल वाकोडे दलित था इसलिए उसके माता—पिता ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर आरोप लगाया है कि उसकी प्रताड़ना से तंग आकर साहिल ने आत्महत्या कर ली। जबकि डूला का दावा है कि उन्होंने सिर्फ अपना फर्ज निभाया था और छात्र को नकल करने से रोका था।
यह विवाद अपने चरम पर है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 PSC घोटाला : एक पद की कीमत 65 लाख, तीन करोड़ से अधिक मिले, सोनवानी के एनजीओ को सीएसआर फण्ड से मिला 45 लाख, ईडी ने आरोप पत्र पेश किया
  2. 2 No UPI Day : व्यापारियों ने यूपीआई टैक्स का किया विरोध, ग्राहकों से मांगा कैश, क्यूआर कोड स्कैनर को काले कपड़े से ढंककर विरोध जताया
  3. 3 राजधानी से सटे बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे, सीएम विष्णु देव साय की सौगात
  4. 4 OPINION : शी की खुशामद करेंगे ट्रंप! चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग अमरीका दौरे पर, व्यापार-युद्ध-टैरिफ-एआई-ताइवान पर बन सकती है बात, भारत-रूस की बड़ी निगाह, एक विश्लेषण
By Navabharat News Group