विन डीजल ने दीपिका पादुकोण के साथ नयी तस्वीर साझा की, कहा-भारत आने का किया था वादा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 08:00 PM
विन डीजल ने दीपिका पादुकोण के साथ नयी तस्वीर साझा की, कहा-भारत आने का किया था वादा
ऑडियो सुनें

मुंबई. हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने ”ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज” फिल्म में सह-कलाकार की भूमिका निभाने वाली दीपिका पादुकोण के साथ 2017 में अपनी पहली भारत यात्रा की एक पुरानी तस्वीर साझा की है. डीजल ने अमेरिका की एक्शन आधारित फिल्म का प्रचार करने के लिए भारत का दौरा किया था. हॉलीवुड में यह दीपिका की पहली फिल्म थी.

हॉलीवुड अभिनेता ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पादुकोण के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की, जिसमें वह भारतीय अभिनेत्री को कोट पहनने में मदद करते हुए दिख रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक डीजे कारुसो एक ऑटो-रिक्शा में बैठे हैं. डीजल ने पोस्ट में लिखा, ”जब मैं उन निर्देशकों के बारे में सोचता हूं जो एक से अधिक बार मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो मैं हमेशा विनम्र हो जाता हूं. यह तब की तस्वीर है जब मैं निर्देशक डीजे कारुसो के साथ दीपिका से किए हुए वादे के अनुरूप भारत आया था.”

छप्पन वर्षीय अभिनेता ने खुलासा किया कि कारुसो ने उन्हें एक नयी फिल्म की पठकथा भेजी है. कारुसो ने ‘टेकिंग लाइव्स’, ‘डि्स्टिटबया’, ‘ईगल आई’ और ‘आई एम नंबर फोर’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है. डीजल ने पोस्ट में लिखा, ”मेरी बड़ी बेटी ने कारुसो की भेजी हुई पटकथा को पढ.ा. वह उसे पढ.कर रोई… मैंने उससे पूछा कि वह क्यों रोई तो उसने कहा क्योंकि एक भाई और बहन की कहानी उसके लिए सच थी और यह भावनात्मक थी.

उन्होंने कहा, ”अगर मैं वह फिल्म बना सका जिसे पढ.कर मेरी बेटी रो पड़ी, तो आपसे मेरा सवाल होगा कि मेरी बहन की भूमिका कौन निभाएगा… उसने जेनिफर लॉरेंस को सुझाव दिया. आप क्या सोचते हैं?” यह पहली बार नहीं है कि ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज फिल्म के रिलीज के बाद डीजल ने पादुकोण के साथ कोई तस्वीर साझा की है. इस एक्शन फिल्म में पादुकोण ने सेरेना अनगर की भूमिका निभाई थी.

डीजल ने जून 2023 में कहा था कि वह दोबारा से भारत की यात्रा पर आने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने फिल्म से अपनी और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर पोस्ट की थी और ‘पठान’ फिल्म की अभिनेत्री को ‘साथ काम करने के लिए पसंदीदा लोगों’ में से एक बताया था. डीजल ने कहा था, ”दीपिका पादुकोण मेरे साथ काम करने वाली पंसदीदा लोगों में से एक हैं. वह मुझे भारत लाईं और मुझे बहुत अच्छा लगा… मैं दोबारा यहां आने का इंतजार कर रहा हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu