प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी, इन जिलों में अंधड और तूफान के साथ झमाझम बारिश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jul 2023 02:15 PM
प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी, इन जिलों में अंधड और तूफान के साथ झमाझम बारिश…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर मौसम केंद्र ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड और तूफान के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। रायपुर मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून द्रोणिका बीकानेर, नारनौल, शिवपुरी, मंडला, अंबिकापुर, चांदवाली और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा के ऊपर 7.6 KM ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके प्रभाव से आगामी 48 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र इसी स्थान पर बनने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक हवा का शियर जोन 18 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

आज 20 जुलाई यहां होगी बारिश
दुर्ग, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिलासपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर और रायपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 जुलाई मौसम विभाग
बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई मौसम विभाग
बस्तर, बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

23 जुलाई मौसम विभाग
बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

बुधवार को इन जिले में हुई बारिश
नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए ऑरेंज अलेरतजारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को बाहर निकलने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतने कहा गया है। सरगुजा, जशपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, जांजगीर, बलौदाबाजार, कबीरधाम, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, बेमेतरा के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav