हम कर्नाटक को भ्रष्टाचार-मुक्त करेंगे, दक्षिण भारत में नंबर-एक राज्य बनाएंगे : अमित शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Feb 2023 07:10 PM
ऑडियो सुनें

बेल्लारी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर भरोसा जताने की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी सरकार देगी, जो राज्य को भ्रष्टाचार-मुक्त करेगी तथा इसे पांच वर्ष में दक्षिण भारत का नंबर-एक राज्य बना देगी.

शाह ने बेल्लारी जिले में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले संदूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे नीत कांग्रेस तथा जनता दल (सेक्यूलर) पर यह कहते हुए निशाना साधा कि ये वंशवादी दल हैं, जो आम जनता के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा भारत को मजबूत कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग से जुड़ी है.’’ शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और येदियुरप्पा पर एक बार भरोसा करें, और हम ऐसी सरकार देंगे, जो कर्नाटक को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगी और इसे दक्षिण भारत में नंबर-एक राज्य बनाएगी.’’ कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई में होने हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu