‘हमें आपकी बहुत याद आएगी’; आमिर खान प्रोडक्शंस ने ललिता लाजमी को याद किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 Feb 2023 04:08 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई: आमिर खान प्रोडक्शंस ने दिवंगत कलाकार ललिता लाजमी (90) को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके यादगार सफर के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मंगलवार रात को श्रद्धाजंलि दी गई। प्रोडक्शन की तरफ से कहा गया, “प्रिय ललिता पाची, आपका प्यार हमेशा उन सभी में जीवित रहेगा, जो भी आपके संपर्क में आए। हम आपको याद करेंगे।” दिग्गज कलाकार ने आमिर खान की 2007 की फिल्म “तारे जमीं पर” में अतिथि भूमिका निभाई थी। वो एक कलाकार के रूप में खुद को लगातार बदलने में विश्वास करती थी।

लाजमी, फिल्म निर्माता गुरुदत्त की छोटी बहन थी। उन्होंने अपने चित्रों के लिए उनकी फिल्मों से प्रेरणा ली। उन्होंने 1985 की ंिहदी फिल्म “आघात” में एक ग्राफिक्स कलाकार के रूप में भी काम किया था। दिवंगत कलाकार की कलाकृतियां, अप्पा राव गैलरी (चेन्नई), टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ फंडामेंटल रिसर्च (मुंबई) और गैलरी गे (जर्मनी) जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में प्रर्दिशत की गई थीं।

वहीं, नेशनल गैलरी आॅफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए), मुंबई वर्तमान में 26 फरवरी तक उनकी कलाकृतियां, ‘द माइंड्स कपबोर्ड’ की एक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav