राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Oct 2025 02:09 PM
राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार किया और दावा किया कि उनकी टिप्पणियों से कांग्रेस के ‘‘अच्छे नेता’’ भी र्शिमंदा हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया था कि प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं और यहां तक कि वह मंच पर नाच भी सकते हैं।

टिप्पणियों से कांग्रेस पार्टी को नुकसान ही हुआ है। कांग्रेस में अच्छे लोग भी उनकी टिप्पणियों से र्शिमंदा हैं। कोई भी नेता ऐसी भाषा नहीं बोल सकता।’’ रीजीजू ने कहा कि अगर राहुल गांधी इसी तरह बोलते रहे तो इस देश के लोग कभी भी कांग्रेस को सत्ता में वापस नहीं लाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस के लोग ंिचतित हैं क्योंकि जब भी राहुल गांधी अपना मुंह खोलते हैं, पार्टी को नुकसान ही होता है। देश प्रगति कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital