व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री से ट्रंप की बातचीत संबंधी विदेश मंत्रालय के खंडन को नकारा : कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत संबंधी दावे पर विदेश मंत्रालय के खंडन को व्हाइट हाउस ने नकार दिया है. भारत ने बीते बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल ही में हुई किसी बातचीत की जानकारी नहीं है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले पांच दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप अब तक तीन बार भारत द्वारा रूस से तेल आयात के मुद्दे को उठा चुके हैं. और इसमें कोई शक नहीं कि इस सप्ताह बुडापेस्ट में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक.ात से पहले वह इस बात को और दोहराएंगे.” उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात की है, और भारत ने रूस से तेल आयात बंद करने का आश्वासन दिया है. ” रमेश ने दावा किया, “हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी बातचीत की जानकारी होने से इनकार किया है. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने मंत्रालय के इस खंडन को नकार दिया है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button