बिजली संकट के लिए प्रधानमंत्री मोदी नेहरू को जिम्मेदार ठहराएंगे या राज्यों को: राहुल गांधी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Apr 2022 05:32 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के कई राज्यों में पैदा हुए बिजली संकट को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी इस ‘नाकामी’ के लिए मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराएंगे या फिर राज्यों और जनता को उत्तरदायी बताएंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कुछ पुराने भाषणों के अंश साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री जी के ‘वादों’ और ‘इरादों’ के बीच का तार तो हमेशा से ही कटा था. मोदी जी, इस बिजली संकट में आप अपनी नाकामी के लिए किसे दोष देंगे? नेहरू जी को? राज्य सरकारों को? या फिर जनता को ही?’’

राहुल गांधी ने मोदी के भाषणों के जो अंश साझा किए उनमें प्रधानमंत्री यह कहते सुने जा सकते हैं कि 2022 में आजादी के 75 साल होने पर सभी देशवासियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी. इसी तरह का वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी, बिजलीघरों में कोयला नहीं है…ये कोई ब्रेंिकग न्यूजÞ नहीं बल्कि हर दिन और हर पल की खबर है. देश भर में भीषण गर्मी के बीच भयंकर बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news