अपने घर में लूटपाट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 09 Apr 2025 03:20 PM
अपने घर में लूटपाट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में महिला गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक महिला को अपने घर में लूटपाट की फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय महिला के पास से सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किये गये।

इसने बताया कि महिला का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है और इस संबंध में जांच जारी है। जिला पुलिस ने एक बयान में बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि पकड़ीदयाल पुलिस थाने के अंतर्गत बड़कागांव इलाके में उसके घर में सात अप्रैल को लूटपाट हुई और लुटेरे कई आभूषण लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि महिला ने यह भी दावा किया कि लुटेरों ने उसके घर पर एक पत्र छोड़ा था जिसमें पुलिस को उन्हें पकड़ने की चुनौती दी गई थी। बयान में कहा गया है कि लूटपाट की यह कहानी शिकायतकर्ता द्वारा ही गढ़ी गई थी और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कहा गया है कि यह पत्र भी महिला ने ही लिखा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला ने ऐसा क्यों किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital