धमतरी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Sep 2023 02:20 PM
धमतरी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत…
ऑडियो सुनें

धमतरी: कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ग्राम डाही निवासी 50 वर्षीय ममता पटेल अपने खेत में निंदाई करने गई थी। इस दौरान मौसम खराब हो गया, जिसके चलते महिला खेत से घर आ रही थी। उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल पहुंचाया। वहीं चीरघर में पानी भरे होने के कारण महिला का पोस्टमार्टम खुले में किया गया। बहरहाल कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav