महिलाओं की देह अनमोल है, जितनी ढंकी रहेंगी, उतनी अच्छी दिखेंगी: सलमान खान

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि महिलाओं की देह अनमोल है और वे जितनी ढंकी रहेंगी, उतनी अच्छी दिखेंगी.
सलमान खान ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि यह महिलाओं के बारे में नहीं है, बल्कि पुरुषों के बारे में है, जो महिलाओं को एक खास तरह से देखते हैं.

‘‘किसी का भाई किसी की जान’’ फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री पलक तिवारी ने कुछ समय पहले कहा था कि सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए एक ‘ड्रेस कोड’ है. कार्यक्रम के प्रस्तोता ने जब सलमान (57) से सवाल किया कि क्या फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ है, अभिनेता ने कहा, ‘‘जब आप एक शालीन फिल्म बनाते हैं तब हर कोई परिवार के साथ इसे देखने जाता है. मुझे लगता है कि महिलाओं की देह अनमोल है. वह जितनी ढंकी रहेगी, वे उतनी अच्छी दिखेंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह महिलाओं के बारे में नहीं है. यह पुरूषों के बारे में है, महिलाओं…आपकी पत्नी, आपकी बहन, आपकी मां को देखने के उनके तरीके के बारे है. मैं नहीं चाहता कि उन्हें अपमानित होना पड़े.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button