गुजरात और मुंबई के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए काम कर रहे : सिंधिया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 06:04 PM
गुजरात और मुंबई के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए काम कर रहे : सिंधिया
ऑडियो सुनें

केशोद (गुजरात). केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि उनका मंत्रालय गुजरात और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच हवाई संपर्क को सुधारने के लिए कार्य कर रहा है. सिंधिया गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद में थे जहां उन्होंने नवीनीकरण किए गए हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत अलायंस एयर की उड़ान को मुंबई के लिए रवाना किया. उन्होंने कहा कि केशोद हवाई अड्डे का निर्माण जूनागढ़ के तत्कालीन नवाब ने वर्ष 1930 में कराया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे फिर से शुरू करने का फैसले करने से पहले तक इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news