वर्ल्ड कप-2023: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी, 200 रन पूरे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 20 Oct 2023 04:41 PM
वर्ल्ड कप-2023: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी, 200 रन पूरे…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप-2023 में पाकिस्तान का मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया है. टॉस के बाद बाबर ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच अच्छी नजर आ रही है. हमने मैच से पहले काफी अभ्यास किया है. हमें बैटिंग में अच्छा करना होगा. इस मैच में शादाब खान नहीं खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने दमदार शुरुआत की है.

पैट कमिंस ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. हमने जैसा श्रीलंका के खिलाफ खेल दिखाया था, वैसा ही प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ भी करेंगे. टीम में कोई बदलाव नहीं है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ओपनिंग करते हुए शतक ठोक पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा दिए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav