विश्व कप क्वालीफायर: अर्जेंटीना हारा, ब्राजील ने ड्रॉ खेला

एसनसियोन: अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और ब्राजील के विनिशियस जूनियर के लिये दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग दौर का मैच निराशाजनक रहा। मेस्सी की अर्जेंटीना को पराग्वे ने 2 . 1 से हराया जबकि ब्राजील ने वेनेजुएला से 1 . 1 से ड्रॉ खेला।

अर्जेंटीना इस हार के बावजूद दस टीमों के राउंड रॉबिन दौर में 11 मैचों में 22 अंक लेकर शीर्ष पर है। वहीं ब्राजील 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। अन्य मैचों में इक्वाडोर ने बोलिविया को 4 . 0 से हराया। इक्वाडोर 16 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि बोलिविया 12 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

अर्जेंटीना ने पराग्वे में मैच खेला और मेजबान टीम ने स्थानीय प्रशंसकों के मेस्सी की शर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अधिकांश दर्शक पराग्वे की लाल और सफेद रंग की जर्सी पहने थे। अर्जेंटीना के लिये लौटारो मार्तिनेज ने 11वें मिनट में पहला गोल किया। पराग्वे के अंतोनियो सनाब्रिया ने आठ मिनट बाद बराबरी का गोल दागा। मेजबान खिलाड़ी एल्डेरेटे ने 47वें मिनट में विजयी गोल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button