तुमने मुझे 18 साल इंतजार कराया लेकिन यह पल इंतजार के लायक था : कोहली

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 04 Jun 2025 03:15 PM
तुमने मुझे 18 साल इंतजार कराया लेकिन यह पल इंतजार के लायक था : कोहली
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: अठारह साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मैदान पर उमड़े आंसुओं और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मनाने के बाद विराट कोहली ने अपना हाल ए दिल सोशल मीडिया पर भी साझा करते हुए लिखा कि यह पल इंतजार के लायक था।

कोहली ने पंजाब ंिकग्स पर फाइनल में छह रन से मिली जीत के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ इस टीम ने यह सपना सच कर दिया। इस सत्र को मैं कभी नहीं भुला सकूंगा। हमने पिछले ढाई महीने में इस सफर का पूरा मजा लिया।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह आरसीबी के सभी प्रशंसकों के लिये है जिन्होंने खराब से खराब समय में भी टीम का साथ नहीं छोड़ा। यह बरसों की निराशाओं और दिल टूटने के सिलसिले के लिये है। यह टीम के लिये खेलते समय एक ही पल के योगदान के लिये है।’’

कोहली ने कहा,‘‘ जहां तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है तो .. तुमने मुझे तुम्हे थामने और जश्न मनाने के लिये 18 साल तक इंतजार कराया लेकिन यह पल इंतजार के लायक था।’’ वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर दक्षिण अफ्रीका और आरसीबी के पूर्व धुरंधर एबी डिविलियर्स के साथ तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी को थामा हुआ है।

इस तस्वीर पर कैप्शन में उन्होंने लिखा ,‘‘ समान रूप से तुम्हारी भी बिस्कोटी (दोनों एक दूसरे को प्यार से यही बुलाते हैं) वहीं दूसरे स्टेटस में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ ट्रॉफी को थामे हुए तस्वीर डाली है । इसमें कैप्शन में लिखा है ,‘‘

शानदार प्रदर्शन पार्टनर। अब जाओ और असली काम करो और डाइपर्स बदलने के लिये तैयार हो जाओ।’’ इंग्लैंड के क्रिकेटर साल्ट हाल ही में पिता बने हैं। आरसीबी के 29 मई को पहला क्वालीफायर जीतने के बाद वह अपनी पत्नी के पास रहने के लिये स्वदेश लौट गए थे और फाइनल मैच की सुबह ही लौटे। कोहली और साल्ट ने आईपीएल के इस सत्र में 664 रन की साझेदारी की। साल्ट ने इस सत्र में 387 रन बनाये जबकि कोहली के नाम 657 रन रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital