इकॉनामी रेट को लेकर चिंतित नहीं हैं जाम्पा, अधिक विकेट लेना लक्ष्य…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 17 Oct 2023 01:06 PM
इकॉनामी रेट को लेकर चिंतित नहीं हैं जाम्पा, अधिक विकेट लेना लक्ष्य…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: पहले दो विश्व कप मैचों में खराब प्रदर्शन के लिये आलोचना झेलने वाले आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर एडम जाम्पा ने कहा कि महंगे साबित होने से वह ंिचतित नहीं हैं और उनका लक्ष्य अधिक विकेट लेना है। भारत और दक्षिण अफ्रीका से लगातार दो मैच हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने सोमवार को श्रीलंका को हराकर पहली जीत दर्ज की।

विश्व कप 2019 में काफी सफल रहे जाम्पा ने जीत के बाद कहा ,‘‘ मैं आत्ममंथन में माहिर हूं। पहले दो मैचों में अपना प्रदर्शन देखने के बाद पिछले मैच को देखकर मैं यह कह सकता हूं कि मैने जीत की राह आसान की।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के खिलाफ मैच में हमें 200 से कम का स्कोर बचाना था और मुझ पर विकेट लेने की जिम्मेदारी थी।

मैने इकॉनॉमी रेट की परवाह नहीं की।’’ उन्होंने भारत के खिलाफ 53 रन दिये और उन्हें विकेट नहीं मिला जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 70 रन देकर एक विकेट लिये। उन्होने कहा ,‘‘ मैं आंकड़ों की परवाह नहीं करता। मेरा लक्ष्य जीत में योगदान देना है। ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav