जेलेंस्की ने यूक्रेनी शहर बखमुत पर रूस के कब्जे से इनकार किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 May 2023 07:40 PM
जेलेंस्की ने यूक्रेनी शहर बखमुत पर रूस के कब्जे से इनकार किया

ऑडियो सुनें

हिरोशिमा. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बखमुत पर रूसी सेना के कब्जे से रविवार को इनकार कर दिया. इसके साथ ही मॉस्को के उन दावों पर संदेह की स्थिति पैदा हो गयी है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेनी शहर पर आधिपत्य जमा लिया है. जापान के हिरोशिमा में जी-7 समूह की बैठक में शहर की स्थिति के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा, ”आज की तारीख तक बखमुत पर रूस का कब्जा नहीं है.”

इससे पहले बखमुत की स्थिति के बारे में शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की ने एक सवाल का अंग्रेजी में जवाब दिया था और उनके जवाब की कई लोगों ने यह कहते हुए व्याख्या की थी कि शहर रूसी सेना के हाथों में चला गया है. जेलेंस्की ने कहा था, ”आज बखमुत केवल हमारे दिलों में है. वहां कुछ भी नहीं बचा है.” रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उसकी निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu