बड़ी कार्रवाई :घूसखोर अफसर पकड़ाया, नान DMO 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 29 Sep 2026 04:53 PM
बड़ी कार्रवाई :घूसखोर अफसर पकड़ाया, नान DMO 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

बलरामपुर के नागरिक आपूर्ति विभाग में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त कार्यालय में दबिश देकर 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के DMO विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि एक ट्रांसपोर्टर के करीब 11 लाख रुपये के बकाया भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की शिकायत अंबिकापुर निवासी ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह ने सरगुजा ACB से की थी।

शिकायत में बकाया भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया

By Navabharat News Group