बड़ी खबर : पुलिस की बड़ी कार्यवाई, हाईप्रोफाइल लोग जुआं खेलते पकड़ाए, देखिए 14 गिरफ्तार जुआरियों के नाम,

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM
बड़ी खबर : पुलिस की बड़ी कार्यवाई, हाईप्रोफाइल लोग जुआं खेलते पकड़ाए, देखिए 14 गिरफ्तार जुआरियों के नाम,
ऑडियो सुनें

नवभारत संवाददाता

रायपुर. न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने जुआं सट्टा के खिलाफ अभियान चलाते हुए आज दीपक कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा 72,000 नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. इस पर थाना न्यू राजेंद्र नगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस ने मौके से 14 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया. पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है.

ये आरोपी पकड़े गए
1. करण जुमनानी, पिता स्व. हरीश जुमनानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मारुति रेसिडेंसी, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.

2. योगेश साहू, पिता संत साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी मौलीपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर.

3. उत्तम हरिपाल, पिता नवीन हरिपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी विजय नगर, अवंति विहार, थाना खम्हारडीह, रायपुर.

4. लक्ष्मीकांत वर्मा, पिता चैतराम वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर.

5. सुनील टंडन, पिता हरिशंकर टंडन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिरदा, थाना विधानसभा, रायपुर.

6. विकास महानंद, पिता डी.के. महानंद, उम्र 40 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मोबाइल के सामने, कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर.

7. धनेश्वर साहू, पिता स्व. हेमचंद साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावाभाठा, नीम चौक, थाना खमतराई, रायपुर.

8. मुकेश नरवानी, पिता अमृत लाल नरवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.

9. सौरभ जुमनानी, पिता स्व. देवेंद्रदास जुमनानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी भोईपारा, भवानी मंदिर के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर.

10. कमल रूपरेला, पिता स्व. अशोक रूपरेला, उम्र 42 वर्ष, निवासी गोल्डन टावर, सी-2, बी-303, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.

11. हरीश बेलानी उर्फ गोलू, पिता स्व. एच.आर. बेलानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एक्सिस बैंक के पास, सुंदर नगर/महादेव घाट रोड, थाना डीडी नगर, रायपुर.

12. रूपेश वर्मा, पिता निरंजन वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंडरी भट्ठा, स्कूल के पास, वार्ड नंबर 03, थाना धरसींवा, रायपुर.

13. पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू, पिता साधूराम कस्तूरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी दीपक कॉलोनी, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.

14. संकेत टांडी, पिता देवराज टांडी, उम्र 29 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, उद्योग भवन के पीछे, मकान नंबर 175, थाना तेलीबांधा, रायपुर.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group