ब्रेकिंग : महानदी पुल से ग्रामीण ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी नगर सेना और पुलिस की टीम, गोताखोर कर रहे हैं तलाश

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 26 Sep 2026 12:50 PM
ब्रेकिंग : महानदी पुल से ग्रामीण ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी नगर सेना और पुलिस की टीम, गोताखोर कर रहे हैं तलाश

ऑडियो सुनें

कांकेर के सरंगपाल में महानदी पूल से एक ग्रामीण ने नदी में छलांग लगा दी है। ग्रामीण को नदी में कूदते देखने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

नगर सेना की टीम को मौके पर बुलाया गया है और ग्रामीण की तलाश की जा रही है, ग्रामीण की मोपेड ,मोबाइल और चप्पल पुल में मिला है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे एक ग्रामीण अपनी मोपेड से महानदी पूल पर पहुंचा और मोपेड, मोबाइल को पूल पर रखकर नदी में कूद गया है, ग्रामीण किरगोली का रहने वाला बताया जा रहा है, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, तहसीलदार, एसडीएम समेत जिला प्रशासन की टीम भी मौक पर तैनात है।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि फिलहाल ग्रामीण का पता नहीं चला सका है, पुलिस और नगर सेना की टीम तलाशी अभियान चला रही है।

By Navabharat News Group