यूक्रेन में सबसे बड़ी इस्पात बनाने वाली भारतीय उद्योगपति लक्ष्मीनिवास मित्तल की कंपनी आर्सेलर मित्तल ने अपना उत्पादन बंद करने की घोषणा की है।
आर्सेलर मित्तल का इस्पात कारखाना यूक्रेन के क्रिवीरीह शहर में है। यह शहर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृह नगर है। इस शहर पर रूस अक्सर हवाई हमले करता रहता है।आर्सेलर मित्तल पर भी चार बार हमला हो चुका है। इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार को फिर से बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 14 वर्षीय बालक समेत सात लोग मारे गए जबकि 46 लोग घायल हुए हैं।
युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि शांति का मसौदा उन्हें प्राप्त हुआ है, उस पर विचार हो रहा है। आर्सेलर मित्तल के प्रबंधन ने बताया है कि कंपनी ने यूक्रेन सरकार को उत्पादन बंद करने के अपने निर्णय की जानकारी दे दी है। बताया है कि लगातार हो रहे हमलों के बीच काम करना और सुरक्षा संभव नहीं है, इसलिए काम बंद किया जा रहा है।
विदित हो कि कंपनी पर पांच हफ्तों में चार बार रूसी हमले हुए हैं जिनमें उसके पांच कर्मचारियों की मौत हुई है। आर्सेलर मित्तल का बंद होना यूक्रेन के लिए एक और झटका है, क्योंकि रूसी हमलों के चलते पहले ही उसका निर्यात 15 प्रतिशत कम हो चुका है।
बताया है कि लगातार हो रहे हमलों के बीच काम करना और सुरक्षा संभव नहीं है, इसलिए काम बंद किया जा रहा है।