Murder Live : कोर्ट के पास हत्या के आरोपी पर मांस काटने वाले कोयते से हमला, एक हाथ अलग, सर पर गंभीर चोट, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 25 Nov 2026 09:07 PM
Murder Live : कोर्ट के पास हत्या के आरोपी पर मांस काटने वाले कोयते से हमला, एक हाथ अलग, सर पर गंभीर चोट, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें
ऑडियो सुनें

महाराष्ट्र के पुणे में दिनदहाड़े खौफनाक हत्याकांड ने सनसनी फैला दी। शिवाजीनगर कोर्ट के गेट नंबर-4 के बाहर एक व्यक्ति पर कोयते यानि मांस काटने वाले हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। वीडियो वायरल है।

घटना पुणे शिवाजीनगर की बताई जाती है। आज दोपहर करीब 1:15 बजे गेट नंबर चार के बाहर मंदार मारुती पर किवले/किवाले (कात्रज) पर 4-7 हमलावरों ने दो स्कूटर से आकर गोलीबारी की कोशिश की और कोयते से हमला किया। एक हाथ गंभीर रूप से कट गया है और खोपड़ी में चोट है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

दरअसल मंदार अप्रैल 2025 के शुभम चव्हाण हत्या मामले का आरोपी था जिसे जमीन-पैसे के विवाद में स्टंप और बांस से पीटकर मारा गया। वह चार दिन पहले जमानत पर छूटा था और सुनवाई के लिए आया था। बदले की कार्रवाई लग रही है। मुख्य आरोपी शुभम का भाई अक्षय चव्हाण लग रहा है। अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group