VIDEO 40 करोड़ के ज्वेलरी की लूट, ज्वेलरी शोरूम को बनाया निशाना, भागते अपराधियों ने कहा कहा, ‘हम वापस आएंगे’

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 08:11 PM
VIDEO 40 करोड़ के ज्वेलरी की लूट, ज्वेलरी शोरूम को बनाया निशाना, भागते अपराधियों ने कहा कहा, ‘हम वापस आएंगे’
ऑडियो सुनें

बिहार के पश्चिमी चंपारण में बेखौफ लूटेरों ने एक ज्वेलरी शो रूम से 40 करोड़ के जेवर लूट लिए।

बताते हैं कि आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने सुप्रिया रोड स्थित सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम को निशाना बनाया और 20 मिनट तक लूटपाट कर फरार हो गए। 5 से 6 लोगों ने बंदूकों के साथ इस लूट को अंजाम दिया है।

बेतिया शहर के व्यस्त सुप्रिया रोड में बुधवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. संत जोसेफ स्कूल के सामने स्थित सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में घुसे अपराधी हथियार के बल पर सोने और हीरे के आभूषण लूटकर फरार हो गये. घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बतायी जा रही है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लूटे गये आभूषणों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच होने की आशंका जतायी जा रही है. अपराधियों ने शोरूम में रखे लगभग सभी आभूषण समेट लिये. साथ ही जाते जाते यह भी कहा कि हम फिर आएंगे.

बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब आठ अपराधियों ने शोरूम को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये. वारदात को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों के पास बंदूकें थीं. शोरूम में घुसने के बाद उन्होंने हथियार के बल पर लूटपाट की और सोने-हीरे के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गये. दोपहर के समय शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके में हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शोरूम का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली.

डीआईजी और एसएसपी ने संभाली जांच की कमान
लूट की सूचना पर डीआईजी हरकिशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने शोरूम का जायजा लिया और पुलिस टीम को जरूरी निर्देश दिये. फिलहाल अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है.

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांच में अहम साबित हो सकते हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है. वहीं, शोरूम प्रबंधन की ओर से लूटे गये आभूषणों की सूची और उनकी कीमत का आकलन किया जाना बाकी है. पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group