रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होंगी।
कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां
- 12 मार्च: हिंदी
- 15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
- 17 मार्च: संस्कृत
- 19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व
- 24 मार्च: समाजशास्त्र
- 29 मार्च: गणित
- 31 मार्च: अंग्रेजी
- 3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
- 5 अप्रैल: भूगोल, भौतिक शास्त्र
- 6 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विषय, जैसे रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर
- 7 अप्रैल: मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
- 8 अप्रैल: मनोविज्ञान
कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथियां
- 13 मार्च: तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया)
- 16 मार्च: अंग्रेजी
- 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान
- 20 मार्च: विज्ञान
- 25 मार्च: हिंदी
- 30 मार्च: गणित
- 1 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषय, जैसे ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार
- 5 अप्रैल: दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 2027
मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा के प्रथम और द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की है।
प्रथम वर्ष:
- 12 मार्च: शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत
- 15 मार्च: शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान
- 17 मार्च: शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां
- 19 मार्च: शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान
द्वितीय वर्ष:
- 13 मार्च: शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण
- 16 मार्च: परीक्षण एवं मापन
- 18 मार्च: स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास
- 20 मार्च: निर्णायन एवं अधिशिक्षा
परीक्षा के दिन का समय
- सुबह 9 बजे: परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करें।
- सुबह 9.05 बजे: उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण।
- सुबह 9.10 बजे: अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र का वितरण।
- सुबह 9.15 से दोपहर 12.15 बजे: उत्तर लिखने का समय।
जरूरी सूचना
मंडल ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा की तारीख और समय में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षा अवधि में शासन द्वारा सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। परीक्षार्थी और अभिभावक विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।