ब्रिटेन में बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के मामले में भारतीय छात्र को 30 साल की कैद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 11:19 AM
ब्रिटेन में बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के मामले में भारतीय छात्र को 30 साल की कैद
ऑडियो सुनें

ब्रिटेन में 27 वर्षीय भारतीय छात्र को उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में कई बच्चों का ऑनलाइन शोषण करने और उन्हें यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर करने के जुर्म में शुक्रवार को 30 साल की जेल की सजा सुनाई गयी। ब्रिटिश अधिकारियों ने उसे ऐसा व्यक्ति बताया है जो लगातार आॅनलाइन माध्यमों से बच्चों या किशोरों को अपने विश्वास में लेकर उन्हें यौन शोषण के जाल में फंसाता है। बिलाल काजी को आॅनलाइन बाल यौन शोषण के कई अपराधों का दोष स्वीकार करने के बाद चेस्टर क्राउन अदालत में सजा सुनाई गई। अदालत में बताया गया कि काजी ने 10 से 15 साल की उम्र की लड़कियों का विश्वास जीतने के लिए सोशल मीडिया और गेंिमग मंच पर एक किशोर होने का नाटक किया था।

ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन र्सिवस (सीपीएस) के विशेष अभियोजक मार्टिन मैकरॉब ने कहा, ”बिलाल काजी ने बड़ी संख्या में कम उम्र की लड़कियों को बहलाने-फुसलाने और उनका शोषण करने में पूरी तरह से निर्ममता दिखाई।” उन्होंने कहा, ”उसने आॅनलाइन उनसे दोस्ती की और उन्हें यौन कृत्य करते हुए तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद, जिन लड़कियों ने उसकी आगे की मांगों को मानने से इनकार कर दिया, उसने उनकी अश्लील तस्वीरें दूसरों को भेजने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया।”

मैकरॉब ने कहा, ”उसने पीड़ित लड़कियों को आर्किषत करने और उनका विश्वास जीतने के लिए एक किशोर लड़के का रूप धारण किया और कई लड़कियों को यह विश्वास दिलाया कि वे उसके साथ एक सच्चे रिश्ते में हैं। जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है, तो वे स्वाभाविक रूप से काफी परेशान हुईं और कुछ को गंभीर तथा दीर्घकालिक मानसिक आघात का सामना करना पड़ा।”

चेशायर कॉन्स्टेबुलरी की आॅनलाइन बाल शोषण जांच टीम की डिटेक्टिव कांस्टेबल जॉर्जिया ‘ूजेस ने कहा, ”काजी के झांसे में आयी लड़कियां कम उम्र की और संवेदनशील थीं। उनमें से कई के लिए, उसके साथ हुई बातचीत उनके जीवन का पहला अनुभव था जिसे वे एक रोमांटिक रिश्ता मानती थीं। उस भरोसे का फायदा उठाते हुए काजी ने उन्हें यह विश्वास दिलाने के लिए बहकाया कि उसका व्यवहार सामान्य है।”

उन्होंने कहा, ”उसके अपराधों का पीड़ितों पर गहरा और स्थायी प्रभाव पड़ा है। कई लड़कियां इस निरंतर डर में जीती रहीं कि यदि वे उसकी मांगें पूरी करने में विफल रहीं तो वह क्या करेगा और कुछ ने वर्षों तक उस डर को अपने भीतर दबाए रखा।” पुलिस बल के अनुसार, पहली पीड़िता ने बताया कि जब वह 13 साल की थी, तब उसने ‘स्रैपचैट’ पर काजी से बात करना शुरू किया था और उसे अपनी ही उम्र का समझा था। उनकी बातचीत जल्द ही यौन प्रकृति की हो गई, जिसमें काजी पीड़िता से कई अनुचित सवाल पूछने लगा।

ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार, जुलाई 2021 में पीड़िता ने काजी से कहा कि वह केवल दोस्त बनकर रहना चाहती है और अब उसे तस्वीरें नहीं भेजना चाहती। इसके जवाब में काजी गाली-गलौज पर उतर आया और उसने धमकी दी कि यदि उसने उसकी मांगें नहीं मानीं, तो वह पहले साझा की गई तस्वीरों और वीडियो को उसके दोस्तों को भेज देगा। काजी की धमकियों से डरकर, पीड़िता मजबूरन लगातार अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजती रही।

इसके तुरंत बाद, पीड़िता का स्रैपचैट खाता हैक हो गया और उसने काजी के साथ जो सामग्री साझा की थी, वह उसके दोस्तों को भेज दी गई। इसके बाद उसने नवंबर 2021 में डर्बीशायर पुलिस में काजी की शिकायत दर्ज कराई। जांच में यह सामने आया कि काजी देश छोड़कर चला गया था, लेकिन जुलाई 2023 में ब्रिटेन लौटने पर उसे हीथ्रो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया और पहली पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में उससे पूछताछ की गई। चेशायर कॉन्स्टेबुलरी ने कहा, ”अधिकारियों ने 180 संभावित पीड़िताओं की पहचान की है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav