ओडिशा के आईएनएस चिल्का से 3,000 से अधिक अग्निवीरों और नाविकों ने प्रशिक्षण पूरा किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 11:00 AM
ओडिशा के आईएनएस चिल्का से 3,000 से अधिक अग्निवीरों और नाविकों ने प्रशिक्षण पूरा किया
ऑडियो सुनें

ओडिशा स्थित आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आयोजित ‘पासिंग आउट परेड’ (पीओपी) में रिकॉर्ड 3,358 प्रशिक्षु शामिल हुए, जिनमें 142 महिलाएं भी थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को आयोजित इस परेड के साथ 2,756 अग्निवीरों, भारतीय नौसेना के 286 चिकित्सा सहायकों और भारतीय तटरक्षक बल के 316 नाविकों ने 16 सप्ताह का गहन प्रारंभिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने परेड का निरीक्षण किया, जबकि दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग आॅफिसर कमांंिडग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक अध्ययन, शारीरिक फिटनेस, तैराकी, परेड अभ्यास, बाहरी गतिविधियों और नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अनुशासन, टीम भावना और नौसेना के कर्तव्य, सम्मान तथा साहस जैसे मूल मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया।

एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) श्रेणी में नचिकेता सनासम को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुना गया, जबकि एमआर (मैट्रिक रिक्रूट) श्रेणी में यह सम्मान अरबाज अमीन को मिला। दीक्षा ने समग्र योग्यता सूची में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु का स्थान हासिल किया। वहीं, अमर शक्ति एम और अर्पित सांगवान को क्रमश? सर्वश्रेष्ठ नाविक जीडी (जनरल ड्यूटी) और सर्वश्रेष्ठ नाविक डीबी (डोमेस्टिक ब्रांच) चुना गया।
युवा प्रशिक्षुओं के साथ उनके परिवारों ने भी भव्य पांिसग आउट परेड देखी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav