Ramayana Box Office: ‘रामायण’ ने 9 वें दिन निकाली ‘धुरंधर 2’ की हेकड़ी, बनी नौंवी टॉप फिल्म…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 09:36 AM
Ramayana Box Office: ‘रामायण’ ने 9 वें दिन निकाली ‘धुरंधर 2’ की हेकड़ी, बनी नौंवी टॉप फिल्म…
ऑडियो सुनें

रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर केवल भारत ही नहीं बल्क विदेश में भी झंडे गाड़े हैं। फिल्म भले पौराणिक धर्मग्रंथ ‘रामायण’ पर बेस्ड हो लेकिन फिल्म बनाते हुए कुछ जगह मेकर्स ने कल्पना का सहारा लिया है। फिल्म को VFX के सहारे भव्यता दी गई है जिसमें कहानी की शुरुआत ही रावण के किरदार से हुई है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही जो आलोचनाएं शुरू हुईं और अब भी जारी है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है।

 

करीब 4000 करोड़ रुपये के खर्च में ये ‘रामायण’ दो पार्ट में बनी है। इसका पहला पार्ट हाल ही में दिवाली से ठीक पहले 6 नवंबर को रिलीज किया गया। हालांकि, फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कम रही लेकिन दिवाली के बाद कमाई में तेजी आई। फिल्म अब वर्ल्डवाइड 11,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।’रामायण’ विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है जिसमें नॉर्थ अमेरिका इसका सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर नजर आ रहा है। यूनाइटेड किंगडम ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग नंबर दिए हैं। वहीं थाईलैंड और वियतनाम जैसे मार्केट में ऐसी दिलचस्पी दिख रही है जैसा कम ही इंडियन फिल्मों की रिलीज के दौरान दिखती है।

 

9वें दिन यानी शुक्रवार को ‘रामायण’ की कितनी कमाई

आइए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन यानी शुक्रवार को कितनी कमाई की है। इस फिल्म ने 9वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई को धूल चटा दी है, जिसने ₹41.75 Cr की कमाई की थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 22,993 शोज़ के दम पर ₹47.85 Cr की कमाई की है। केवल हिंदी में कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 9वें दिन ₹36.25 Cr की कमाई की है। 9 दिनों में रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म ने ₹732.20 Cr की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ₹612.45 Cr की कमाई की है।

 

रामायण’ ने विदेशों में भी गाड़े झंडे

अगर विदेशों में कमाई की बात करों तो ‘रामायण’ भारतीय इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जा पहुंची है। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म ने 9वें दिन विदेशों में ₹25.00 Cr की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक भारत से बाहर ₹378.50 Cr ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड अब ये फिल्म ₹1,110.70 Cr रुपये कमा चुकी है।

मूवी- ओवरसीज ग्रॉस

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन₹371.16 Cr

पठान: ₹397.50 Cr

जवान₹400.00 Cr

धुरंधर 2: द रिवेंज₹438.00 Cr

रामायण₹378.50 करोड़ (8 दिन)

बता दें कि इनमें से कोई भी फिल्म मौजूदा ऐतिहासिक फिल्मों के हिसाब से नौ दिनों के अंदर इस लैंडमार्क तक नहीं पहुंची। ‘पठान’ को ज़बरदस्त ओपनिंग के बावजूद यहां तक पहुंचने में दो हफ्ते लगे, जबकि ‘जवान’ और ‘धुरंधर 2’ को अपने तीसरे वीकेंड तक इंतजEर करना पड़ा था।

सबसे अधिक वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली 9वीं फिल्म

वहीं अब वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में ‘रामायण’ टॉप 10 में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म ने लाइफटाइम कमाकर रेकॉर्ड दर्ज करने वाली कई फिल्मों को 9 ही दिनों में पछाड़ दिया है और 9वें नंबर पर जा पहुंची है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav