खौफनाक : कलयुगी दामाद ने पत्नी सहित 7 रिश्तेदारों की हत्या की, पारिवारिक झगड़े के चलते बन गया हैवान, मिसिंग कंप्लेंट से हुआ खुलासा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 06 Nov 2026 05:13 PM
खौफनाक : कलयुगी दामाद ने पत्नी सहित 7 रिश्तेदारों की हत्या की, पारिवारिक झगड़े के चलते बन गया हैवान, मिसिंग कंप्लेंट से हुआ खुलासा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु में दहला देने वाली एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. बेंगलुरु पुलिस ने इंदुशेखर नाम के एक कलयुगी दामाद को गिरफ्तार किया है, जिसने पारिवारिक विवाद के चलते महज़ 15 से 20 दिनों के भीतर अपनी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के सात रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया.

बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि इस रूह कंपा देने वाले मामले की शुरुआत एक गुमशुदगी की शिकायत से हुई थी. दो अलग-अलग परिवारों के कुछ लोग अचानक लापता हो गए थे. जांच के दौरान जब शक की सुई परिवार के ही दामाद इंदुशेखर पर घूमी, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया. जब आरोपी से पूछताछ शुरू हुई, तो उसने जो कबूलनामा किया, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए.

आरोपी ने 7 हत्याएं करने का गुनाह कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी तक अन्य 6 शव बरामद नहीं कर पाई है। आरोपी इंदुशेखर बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में बशम सर्किल के पास रहता है, वह कैब ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले सुनीता नाम की महिला से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

सुनीता के घरवाले भी बार-बार उनके झगड़े में दखल देते थे, जिससे इंदुशेखर नाराज रहता था। पुलिस ने बताया कि उसे लगता था कि ससुराल वाले उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दे रहे हैं और उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़का रहे हैं। उसका गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने पूरे परिवार को ही खत्म करने का प्लान बना लिया। सबसे पहले उसने सुनीता को मारा और शव को नंदी हिल्स ले गया और वहां फेंक दिया। इंदुशेखर ने पत्नी सुनीता की सिलबट्टे से हत्या कर दी। अगले दिन दो सालों शिवकुमार/शंकर को पार्टी के बहाने बुलाकर मार डाला। फिर दोनों सालों की पत्नियों, उनके एक बेटे और अपनी सास को मार दिया।

शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने इन हत्याओं की योजना बनाई थी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को मारा। इसके बाद, उसने अपने दोनों सालों को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। फिर उसने उनकी पत्नियों, अपनी सास और एक सात साल के बच्चे को भी मार डाला। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़ितों की हत्या करने के लिए सिलबट्टे (पत्थर) का इस्तेमाल किया। उसने शवों को अपनी कार में रखकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। इसके बाद, खून के धब्बों को मिटाने और सबूत नष्ट करने के लिए उसने रसायनों (केमिकल्स) का इस्तेमाल किया।

बताया जा रहा है कि ये हत्याएं घरेलू विवाद के कारण हुईं। आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के संपर्क में बनी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए, जिससे पुलिस को इस भयानक हत्याकांड का पता चला।

नंदी हिल्स की तलहटी के पास चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने सात साल के बच्चे पुनीत का शव बरामद किया। बाकी शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

कैसे हुए घटना का खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा एक मिसिंग कंप्लेंट से हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार के कई सदस्य अचानक से लापता हो गए थे। ऐसे में रिश्तेदार ने परिवार के सदस्यों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो शक की सुई सीधे इंदुशेखर पर गई। क्योंकि कॉल रिकॉर्ड अन्य सबूत उसी की तरफ जा रहे थे, ऐसे में पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच बता दिया। इसके बाद पुलिस ने नंदी हिल्स के पास से 7 साल के पुनीत का शव बरामद किया है। पुलिस इस इलाके में सर्चिंग चला रही है, जबकि उसके घर से भी सबूत जुटाए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group