देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कल यानी 6 नवंबर को 13 राज्यों तेलंगाना, आध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के चलते किसानों के फसलों के नुकसान की संभावना है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली(6 नवंबर-बारिश की कोई चेतावनी नहीं): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 6 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
- यूपी (6 नवंबर- हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ेगी): सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
- बिहार (6 नवंबर-हल्की बारिश और तापमान में कमी): गया, नवादा, अरवल, लखीसराय, भागलपुर, पू्र्णिया, कटिहार, भोजपुर और बक्सर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
- झारखंड (6 नवंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
- उत्तराखंड (6 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, देहरादून में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
- हिमाचल (6 नवंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
- जम्मू-कश्मीर (6 नवंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, उधमपुर, कुलगाम, गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
| शहर | अधिकतम तापमान (6 नवंबर) | न्यूनतम तापमान (6 नवंबर) |
| दिल्ली | 30°C | 17°C |
| मुंबई | 36°C | 25°C |
| चेन्नई | 31°C | 26°C |
| कोलकाता | 31°C | 21°C |
| लखनऊ | 30°C | 18°C |
| पटना | 30°C | 18°C |
| रांची | 26°C | 15°C |
| भोपाल | 30°C | 17°C |
| जयपुर | 32°C | 18°C |
| शिमला | 21°C | 09°C |
| नैनीताल | 20°C | 11°C |
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
- पश्चिम बंगाल(6 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, नादिया, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और हुगली में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
- पंजाब (6 नवंबर- हल्की बारिश का अलर्ट): फिरोजपुर, बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर और बरनाला में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
- राजस्थान (6 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
- मध्य प्रदेश (6 नवंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मांडला, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर और आगर मालवा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
असम में कल मौसम कैसा रहेगा
- असम (6 नवंबर- बारिश- आंधी का अलर्ट): गुवाहाटी, बारपेटा, कछाड़, कोकराझार, तीनसुकिया, नागांव, डिब्रूगढ़, माजुली और उदलगुड़ी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।