तबादले के बदले महिला पर होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई की वाट्सएप चैट सामने आई है। महिला के इन्कार पर काम नहीं करने की चेतावनी दी। चैट के अनुसार… हर बार एसआई महिला को होटल में आने के लिए दबाव बनाता रहा।
जम्मू : तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे एसएसपी कार्यालय में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर चमन लाल की अब वाट्सएप चैट सामने आई है।
होटल का नाम, पता और समय भी लिखकर दिया गया। उसने अन्य युवतियों से एसपीओ भर्ती के सिलसिले में संपर्क करने और अनुचित संदेश भेजने के आरोप भी लगाए। पीड़िता ने लिखित शिकायत के साथ ही सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों का स्क्रीनशॉट भी दिया है। अधिकारी चैट के स्क्रीनशॉट को अहम साक्ष्य मान रहे हैं। हालांकि महिला से चैट के दौरान सब इंस्पेक्टर कुछ संदेश डिलीट भी करता रहा है।