सेबी लचीले पूंजी बाजारों को बढ़ावा दे रहा, निवेशकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Oct 2026 01:14 PM
सेबी लचीले पूंजी बाजारों को बढ़ावा दे रहा, निवेशकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
ऑडियो सुनें

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहीन कांता पांडेय ने शनिवार को कहा कि नियामक देश के पूंजी बाजारों को अधिक सुगम, कुशल और लचीला बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेबी का मुख्य ध्यान पूंजी निर्माण को सुगम बनाने, कारोबारी सुगमता में सुधार करने और निवेशकों की सुरक्षा को मजबूत करने पर है।

उन्होंने यहां ‘भारत चैंबर आॅफ कॉमर्स इन्वेस्टर्स फोरम’ में पूंजी बाजार के विस्तार पर कहा कि पिछले दशक में बाजार पूंजीकरण में जोरदार वृद्धि हुई है, जिसमें कंपनियां इक्विटी और ऋण निर्गमों के जरिये सालाना औसतन 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटा रही हैं। उन्होंने कहा, ”हम व्यवसायों के लिए बाजारों को लगातार मजबूत कर रहे हैं। साथ ही उतनी ही प्राथमिकता निवेशकों की सुरक्षा भी है। विश्व स्तरीय बाजार न केवल सामान्य समय में कुशल होने चाहिए, बल्कि तनाव के दौरान भी लचीले होने चाहिए।”

पांडेय ने कहा कि ये उद्देश्य एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। उन्होंने बताया कि पूंजी बाजार में पश्चिम बंगाल की भागीदारी काफी बढ़ गई है, और यहां निवेशकों की संख्या वित्त वर्ष 2014-15 के लगभग 12 लाख से बढकर आज 90 लाख से अधिक हो गई है, जिनमें से लगभग 36 प्रतिशत युवा निवेशक 30 वर्ष से कम आयु के हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav