छत्तीसगढ़ के पामगढ़ में पार्षद और एक निजी क्लीनिक संचालक की मौत से इलाके में हलचल है। घटना को लेकर शराब सेवन और पैसों के लेनदेन की चर्चा हो रही है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि और जांच से जुड़ी जानकारी सामने आने का इंतजार है।
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ में शराब पीने के बाद पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक के संचालक जोहित खरे की मौत हो गई है. फिलहाल, दोनों की मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी। सूतो मुताबिक चार लोगों ने शराब पी थी लेकिन 2 लोगों की तबियत बिगड़ गई. बाद में, दोनों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान सिम्स में पार्षद रामखिलावन जांगड़े और अपोलो में जोहित खरे की मौत हो गई.
घटना की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस हरकत में आई है और मौके पर शराब पीने वाले अन्य 2 लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, बिलासपुर के अस्पताल में दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद दोनों की मौत के कारण का पता चल सकेगा. मालूम होवे कि जिले में पहले भी इस तरह से घटना हो सकी है, जब रंजिशवश शराब में जहर मिलाया गया था. पामगढ़ की घटना में भी इसी तरह की आशंका है और इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है.