हैवानियत की ख़बर बिहार से है. शहरा घूमने निकले दंपती के साथ खौफनाक वारदात हुई है।
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले पति के साथ मारपीट की गई, फिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह गांव में 18 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 4 बजे दशहरा मेले से लौट रहे एक दंपति को कथित तौर पर सुनसान रास्ते पर कुछ युवकों ने रोक लिया।
आरोप है कि युवकों ने दंपति के साथ मारपीट की और पति से ऑनलाइन ₹3,000 ट्रांसफर करवाए। इसके बाद पति को बंधक बनाकर महिला को पास के एक बाग में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
पुलिस ने शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना पुलिस की मदद से मामले में सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मधुबन थाने में केस नंबर 363/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
ये वही 8 हैवान लड़के है, जिन्होने मोतिहारी में दशहरा के मेले से लौट रहे पति पत्नी को बंधक बनाकर पति के सामने पत्नी से गैंगरेप किया है,सुनसान रास्ते में उन्हें रोककर पति से मारपीट की गई और महिला से गैंगरेप किया गया। अपराधियों ने महिला का वीडियो भी बनाया। पति से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाए!
इस मामले में बिहार पुलिस ने अंबिकेश तिवारी, रिकी कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, कंचन कुमार, मुन्ना कुमार, रणधीर कुमार और अमित कुमार नाम के अपराधियों को गिरफ्तार किया है।