असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Oct 2026 04:48 PM
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने कछार जिले में 57.5 करोड़ रुपये की याबा गोलियां जब्त की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने एक अभियान के दौरान ट्रक से 2.3 लाख याबा गोलियां जब्त कीं।

उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए कहा, ”इस ट्रक में उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा सामान था। क्या कछार पुलिस के हाथ सोना लगा? नहीं, उन्होंने 57.5 करोड़ रुपये की याबा गोलियां जब्त कीं। ट्रक के एक गुप्त केबिन से 2.3 लाख टैबलेट बरामद की गईं और दो लोगों को हिरासत में लिया गया।” पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

याबा गोली का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन होता है। देश में यह प्रतिबंधित है, क्योंकि मेथामफेटामाइन नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में शामिल पदार्थ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav