किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि लेने का मामला, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 29 Nov 2026 05:31 PM
किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि लेने का मामला, कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नवभारत ब्यूरो

किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बस्तर के जामगांव में किसानों की जानकारी और सहमति के बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि हासिल करने के आरोप में बुरगुम पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना लाल बघेल और अनिल सेठिया शामिल हैं। आरोप है कि भू-स्वामी और किरायेदार किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से राशि प्राप्त की गई। वरिष्ठ कृषि अधिकारी जितेंद्र सिंह शार्दूल की शिकायत पर 27 नवंबर 2025 को अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन

एक आरोपी की तलाश जारी

मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल और अनिल सेठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं तीसरा आरोपी गिरीश चंद सेठिया अपराध दर्ज होने के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। कारर्वाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में की गई।

कारर्वाई कर दोनों आरोपियों को 27 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हेंन्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले का तीसरा आरोपी गिरीश चंद सेठिया अब भी फरार है।हालांकि वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मामले में दस्तावेजों और फसल बीमा से संबंधित रिकॉर्ड के आधार पर आगे की जांच जारी रखी है।

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group