उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला जेल से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. प्रेमिका की मौत के मामले में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव ने आत्महत्या कर ली. गुरुवार सुबह जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से उसका शव लटका मिला.
करीब 37 दिन पहले 12 अक्टूबर को 24 वर्षीय समरीन की होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी, जिसके बाद अवनीश के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था.
पुलिस के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर 12 अक्टूबर को 24 वर्षीय समरीन की मौत हो गई थी. उस समय वह अवनीश के साथ होटल में रुकी थी. घटना के बाद अवनीश मौके से फरार हो गया था. इस मामले में पुलिस ने अवनीश पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था. तीन दिन बाद यानी 15 अक्टूबर को उसने एसीजेएम (ACJM) कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.
समरीन की मां सूफिया बानो ने आरोप लगाया था कि अवनीश उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने धक्का देकर 10वीं मंजिल से नीचे गिरा दिया. मां के अनुसार, समरीन कपड़े लेने गई थी और लड़का उसे अकबरी गेट से बहलाकर होटल ले गया था, जहां जबरदस्ती का विरोध करने पर यह वारदात हुई. समरीन के गिरने के बाद अवनीश मौके से फरार हो गया था। समरीन के परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की दबिश के बीच घटना के दो दिन बाद अवनीश ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल में बंद था।
समरीन पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर पर थी. उसके पिता मोहम्मद तज्जू का सात साल पहले मुंबई में निधन हो चुका है. उसके दोनों भाई इमरान (सऊदी अरब) और आमिर (ओमान) कपड़ों पर कारीगरी का काम करते हैं. छह साल पहले समरीन की शादी चौपटिया की तंबाकू मंडी के पास हुई थी; शादी के छह महीने बाद बच्चे की मौत हो गई और एक साल बाद विवाद के चलते वह अपनी मां और बहनों के साथ रहने लगी थी.
पुलिस के अनुसार, अवनीश मूल रूप से अंबेडकरनगर के अकबरपुर का रहने वाला था और टांडा रोड ओवरब्रिज के पास ‘भूषण मशीनरी स्टोर’ नाम से उसकी दुकान है, जिस पर उसके पिता संतलाल जायसवाल बैठते हैं. परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं, जबकि अवनीश अपने ननिहाल सुल्तानपुर के दोस्तपुर कस्बे में भी रहता था. गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में उसका शव तौलिए के फंदे से लटका मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया.
लखनऊ में होटल रूम की बालकनी से गिरकर हुई समरीन की मौत क़े मामले में उसकी माँ ने बॉयफ्रेंड अवनीश निवासी सुल्तानपुर पर हत्या का आरोप लगाया है। 6 वर्ष पूर्व समरीन की शादी हुई थी। अब उसका वैवाहिक जीवन भी तनावपूर्ण चल रहा था। इसी फेर में वह अवनीश क़े संपर्क में आ गई थी।
मृतका की मां ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई और कहा, हमारी बच्ची को क्यों मारा? अगर मेरी लड़की उससे प्यार करती थी, तो वह उसे रख लेता, उससे शादी कर लेता. मारा क्यों? किसी लड़की से एक लड़के की ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है? उसने ऐसा क्या कर दिया था कि 10वें माले से सीधे नीचे फेंक दिया?
आत्म हत्या मामले में हेड जेल वार्डन देव प्रकाश सिंह, उदय नारायण और दीपेन्द्र सिंह के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।