VIDEO जीते जी मना ली अपनी तेरहवीं, भोज में राज्यमंत्री सहित 900 लोग पहुंचे, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 09:31 PM
VIDEO जीते जी मना ली अपनी तेरहवीं, भोज में राज्यमंत्री सहित 900 लोग पहुंचे, देखिए वीडियो
ऑडियो सुनें

बागपत के बलजोर सिंह (80) ने अपनी मौत से पहले अपनी तेरहवीं सेलिब्रेट की है। घर में भव्य तेरहवीं का आयोजन जारी है। 900 से ज्यादा मेहमान और ब्राह्मण आमंत्रित किए गए हैं।

पत्नी के निधन और इकलौती बेटी की शादी के बाद उन्होंने यह फैसला लिया, ताकि उनकी मौत के बाद बेटी को ताने न सुनने पड़ें। रविवार को जौहड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में 900 लोगों के भोज का इंतजाम किया गया। सुबह हवन-पूजन के बाद भोजन शुरू हुआ।

आयोजन में सभी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए. बलजोर सिंह के कोई बेटा नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी तेहरवी अपने जीते जी ही करवा ली। नाती को परिवार की पगड़ी सौंपकर दायित्व मुक्त भी हो गए

इस आयोजन में चौधरी समाज के लोगों के साथ राज्यमंत्री केपी मलिक भी पहुंचे। सबसे खास बात यह रही कि बलजोर सिंह खुद पूरे आयोजन में रहे। अपनी पगड़ी नाती मुकुल को सौंपकर परिवार की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को दे दी। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

जौहड़ी गांव के 80 वर्षीय चौधरी बलजोर पुत्र कनक सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरी जिंदगी समाज के लोगों के साथ मेलजोल बनाए रखा। लोगों के निमंत्रण पर उनके यहां भोज में शामिल होते रहे। उनकी इच्छा थी कि जीवनकाल में ही सभी परिचितों को एक जगह एकत्र कर उनके साथ भोजन करें। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी तेरहवीं जीते-जी कराने का फैसला किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group