हरिद्वार में 5 फीट गहराई तक गंगा की तलहटी साफ दिखने लगी है. इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो गया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं. उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगा नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नदी का पानी बेहद साफ नजर आ रहा है।
वीडियो में 4 से 5 फीट की गहराई पर भी गंगा की तलहटी साफ दिखाई दे रही है। खूबसूरत नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
देश भर में प्रदूषण जहां चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं हरिद्वार में गंगा जल भी चर्चा में आ गया है। हरिद्वार में गंगा जी का जल बहुत ही स्वच्छ ओर साफ बन गया है। हरिद्वार का भगीरथ बिंदु यह वो स्थान है जिस स्थान से पर्वतों से उतर कर गंगा जी हरिद्वार में प्रवेश करती है। आजकल गंगा जी का पवित्र गंगा जल अपने वास्तविक स्वरूप को धारण किए हुए है।
हरिद्वार के भगीरथ बिंदु से गंगा जी जिस स्थान से प्रवेश करती है वहां की स्थिति देखते ही बनती है. यहां पर गंगा जल इतना साफ हो चुका है कि गंगा जी में पड़े हुए पत्थर भी साफ दिख रहे हैं.
हरिद्वार में आगामी कुंभ के चलते निर्माण कार्य भी प्रगति है. गंगा जी के किनारे बंदों का निर्माण कार्य चलने के बाद भी गंगा जी के गंगा जल की शुद्धता देखते ही बनती है. गंगा जी के कुछ स्थान ऐसे प्रतीत हो रहे है कि गंगा जी के गंगा जल का हल्का नीला पन ओर गंगा जी के सफेद मटमैले पत्थर अपना वास्तविक रूप बखैर रहे हैं.
हालांकि लोग सुधर नही रहे हैं और उन्होंने फिर से नदी में कचरा डालना शुरू कर दिया है जिसके बाद प्रशासन जुर्माने का दण्ड देना प्रांरभ किया है।