शराब निर्माण अड्डे पर रेड मारने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, पंचनामा के दस्तावेज फाड़े, बोलेरो को खेत में धकेला

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 29 Nov 2026 05:41 PM
शराब निर्माण अड्डे पर रेड मारने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, पंचनामा के दस्तावेज फाड़े, बोलेरो को खेत में धकेला
ऑडियो सुनें

नवभारत संवाददाता

अवैध महुआ शराब के खिलाफ कारर्वाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर अवैध महुआ शराब निर्माताओं ने हमला कर दिया। टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें एक सेल्समेन को चोटें आई है। कारर्वाई के दौरान पंचनामा के दस्तावेज भी फाड़ दिए गए।

इतना ही नहीं, आबकारी विभाग के बोलेरो वाहन को धक्का देकर खेत में उतार दिया गया। घटना में स्थानीय शराब दुकान का सेल्समेन ललित राजपूत घायल हो गए। सेल्समेन के सिर में चोट आई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 8 पुरुष व 2 महिला को गिरफ्तार किया है। है। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द की है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे महुवा शराब से आबकारी टीम के सदस्यों को डंडे से पीट पीट कर डराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कारर्वाई करने शराब से जुड़े लोगों द्वारा

अवैध शराब के खिलाफ कारर्वाई के दौरान सरकारी टीम पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गतमपचरी में भी आबकारी और पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। उस मामले में पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं अवैध शराब के खिलाफ कारर्वाई करने वाली टीमों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

शराब मामले की जांच करने के लिए आज एक महिला अधिकारी, एसआई, सेल्समेन, ड्राइवर व 2 अन्य स्टॉफ बोकरामुड़ा पहुंचे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे आबकारी उपनिरीक्षक आनंद स्वणर्कार, आरक्षक सौरभ सिंह, महिला आरक्षक नागेश्वरी, गार्ड जागेश्वर ठाकुर, सेल्समेन ललित राजपूत और वाहन चालक के साथ अवैध महुआ शराब बनाए जाने और बिक्री की सूचना पर गांव पहुंचे थे। टीम ने दुहानीपारा में दशो बाई मांझी के घर दबिश दी। यहां 20 लीटर क्षमता वाली चार केन में महुआ पास बरामद किया गया। इसके बाद आबकारी टीम जब्ती और पंचनामा की कारर्वाई कर रही थी, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। कारर्वाई का विरोध करते हुए उन्होंने टीम के सदस्यों से विवाद शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, वीडियो से पहचान

घटना की सूचना डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम, को मिलने पर बागबाहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल सेल्समेन को स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद रेफर किया गया। आबकारी विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 221(1), 132, 324(3), 191(2), 338(ग) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर धरपकड़ कर रही है। देखते ही देखते ग्रामीणों ने पंचनामा के कागजात फाड़ दिए और कमर्चारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उपनिरीक्षक आनंद स्वणर्कार के साथ झूमाझटकी की गई, वहीं सेल्समेन ललित राजपूत को लाठी- डंडों से पीटा गया। हमले में उसके सिर पर चोट आई। हालात बिगड़ने पर आबकारी कमर्चारियों को बचाव की स्थिति में इधर-उधर होना पड़ा।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group