VIDEO अश्लील कॉमेडी के खिलाफ गुजरात से उठी आवाज, लवारी शो ने हदें पार कीं, पारूल यूनिवर्सिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 29 Nov 2026 04:14 PM
VIDEO अश्लील कॉमेडी के खिलाफ गुजरात से उठी आवाज, लवारी शो ने हदें पार कीं, पारूल यूनिवर्सिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
ऑडियो सुनें

पारूल यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में अश्लील कॉमेडी के खिलाफ तगड़ा विरोध शुरू हो गया है। लवारी शो नामक इस कार्यक्रम के आयोजकों पर एफआईआर करने तथा कार्यक्रम को प्रतिबंधित करने की मांग उठी है।

जैसा कि एक वीडियो वायरल हुआ है, इसमें नाटक कर रहे लोगों के संवाद द्विअर्थी है और अभिनय अश्लीलता से भरा हुआ दिख रहा है।
एक व्यूयर्स ने पोस्ट करते हुए कहा कि हमारे गुजरात के दो कौड़ी के मस्करों को लगता है कि वे भी #लवारी को #लेटेंट बना देंगे इसलिए इन्होंने अश्लीलता की पराकाष्ठा को पार कर दिया।

इन्हें लग रहा है कि वैसे तो फेमस नहीं हो रहे, क्यों ना “समय रैना और रणबीर अहलाबादीया” को कॉपी किया जाए, गुजरात सरकार से निवेदन है कि इस शो को तुरंत बैन करे और इनकी पूरी टीम पर केस दर्ज करते हुए भारी दंड लगाया जाए।

गुजराती कल्चर हमेशा से मर्यादा में रहना और संस्कार युक्त जीवन जीना सीखाता है, हम गुजरात के हेरिटेज कल्चर को कभी बर्बाद नहीं होने देंगे, इन लोगो पर कठोर से कठोर एक्शन लिया जाए। गुजरात सरकार से निवेदन है की इस शो को तुरंत बैन करे और इनकी पूरी टीम पर केस दर्ज करते हुए भारी दंड लगाया जाए. आश्चर्यजनक यह है कि मंच और मंच के सामने दर्शक के रूप में सभी युवाओं की भीड़ बैठी थी जो ऐसे संवादों पर तालियां बजा रहे थे।

लवारी शो यू टयूब चैनल पर काफी वायरल हो रहा है.

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group