ख़ौफ़नाक VIDEO : लव रिजेक्शन से नाराज तौसीफ ने लड़की को तेजाब से नहलाया, मां-बाप को घायल किया, दोनों बहनों ने बहादुरी से मुकाबला किया!

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 29 Nov 2026 06:17 PM
ख़ौफ़नाक VIDEO : लव रिजेक्शन से नाराज तौसीफ ने लड़की को तेजाब से नहलाया, मां-बाप को घायल किया, दोनों बहनों ने बहादुरी से मुकाबला किया!
ऑडियो सुनें

ख़ौफ़नाक घटना लखनउ से सामने आई है। एक तरफा मोहब्बत में एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर एसिड अटैक किया और फिर माता—पिता पर भी मांस काटने वाले औजार से हमला कर दिया। घटना का वीडियो दिल दहलाने वाला है।

जैसा​​ कि आप वीडियो में देख सकते हैं। हमलावर तौसीफ ने शाहनवाज की बेटी पर एसिड अटैक किया साथ ही उसके परिवार वालों पर भी हमला किया।
लेकिन लड़कियों ने साहस दिखाया और जैसे—तैसे तौसीफ को पकड़ लिया और उसके बाद उसी औजार से उसे बुरी तरह मारा।

घटना लखनऊ के हुसैनगंज की बताई जाती है। लखनऊ के जिहादी तौसीफ ने दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी। पहले उसने 18 साल की लड़की पर शादी का दबाव डाला तो लड़की ने मना कर दिया। लव रिजेक्शन से नाराज होकर तौसीफ ने लड़की पर तेजाब डालकर उसे नहला दिया। उसके बाद उसने लड़की के मां बाप पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जिस लड़की से वो प्यार और निकाह करना चाहता था, वो रिश्ते में उसकी भतीजी लगती थी। दोनों बहनों ने साहस दिखाया और हमलावर को गिरफतार करके उसी के औजार से बुरी तरह मारा। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार किया और घायलों को अस्पताल भेजा है।

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group