ट्रक ने स्कूटी को ठोका, मां-बेटी ने तोड़ा दम, सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 25 Oct 2026 04:40 PM
ट्रक ने स्कूटी को ठोका, मां-बेटी ने तोड़ा दम, सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
ऑडियो सुनें

राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही मां बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रायपुर के तेलीबांधा VIP चौक पर हुआ है। जहां एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मां बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि स्कूटी में सवार होकर मां बेटी जा रहे थे। इस दौरान इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राजधानी के व्यस्त इलाकों में शामिल VIP चौक पर हुए इस हादसे से सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

हादसे की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group