बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत और 4 बच्चों सहित 14 घायल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 25 Oct 2026 01:24 PM
बस-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत और 4 बच्चों सहित 14 घायल
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरचा थाना क्षेत्र के नगर गांव के पास राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दर्शन के लिए कुदरगढ़ धाम जा रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग चिरमिरी से कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे नगर गांव के पास बोलेरो की राजहंस बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार लोग घायल हो गए।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रितु सिंह के रूप में हुई है। वह चिरमिरी के खोखापानी की निवासी थीं। हादसे में चार बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group