India Vs Zimbabwe Live Score : भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला, जानिए दोनों टीमों को

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 25 Oct 2026 01:46 PM
India Vs Zimbabwe Live Score : भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला, जानिए दोनों टीमों को
ऑडियो सुनें

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम की नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी।

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अब टीम के पास ये मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है। भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

प्लेइंग-11 में क्या हुआ बदलाव
भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि इस मैच में क्रांति गौड़ नहीं खेल रही हैं और उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह वैष्णवी की प्लेइंग-11 में वापसी हुई। वहीं, जिम्बाब्वे टीम में भी बदलाव हुआ। कप्तान जोसफिन नकोमो ने बताया कि मेयर्स इस मैच का हिस्सा नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता।

जिम्बाब्वे: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोर्न फिरी, चिपो मुगेरी तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसफिन नकोमो (कप्तान), नयाशा गुवानजुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिचेल मावुंगा, नोमवेला सिबांदा, तेंदाई माकुशा, ओलिएंडर चारे।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group