Sexual Harassment Case रेल अफसर पर यौन प्रताड़ना का आरोप, रेल मंत्री और सीएम हाउस तक हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 26 Oct 2026 09:06 AM
Sexual Harassment Case  रेल अफसर पर यौन प्रताड़ना का आरोप, रेल मंत्री और सीएम हाउस तक हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
ऑडियो सुनें

Sexual Harassment Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप (Railway Officer Harassment Case) लगा है।

प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से काम करने वाली महिला का आरोप है कि रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ अधिकारी रुखमैया मीणा उस पर सेक्स करने का दबाव डाल रहे हैं। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।

महिला ने इस मामले में रेल मंत्री, महिला आयोग और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विरोध करने पर नौकरी से हटाने की धमकी !
महिला की शिकायत (Railway Officer Harassment Case) के मुताबिक, संबंधित अधिकारी अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे लगातार नौकरी से हटाने की धमकियां दी जाने लगीं।

बताया गया है कि महिला प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से काम करती है। नौकरी जाने के डर और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराई है।

रेल मंत्री, महिला आयोग और CM हेल्पलाइन में शिकायत
महिला ने अपनी शिकायत (Railway Officer Harassment Case) में मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत बिल्हा विकासखंड के रानी दुर्गावती नगर क्षेत्र से संबंधित बताई गई है।

शिकायत में महिला ने अपनी गरिमा और सुरक्षा का हवाला देते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।

महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा जांच
शिकायत (Railway Officer Harassment Case) को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है। फिलहाल, जांच प्रक्रियाधीन बताई जा रही है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अधिकारी पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group