17 लाख की वैध आय, 57 लाख से ज्यादा खर्च; सतना के समिति प्रबंधक पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 25 Oct 2026 01:40 PM
17 लाख की वैध आय, 57 लाख से ज्यादा खर्च; सतना के समिति प्रबंधक पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा की रीवा इकाई ने सतना सेवा सहकारी समिति अमकुई के तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की हैं।

रीवा ईओडब्ल्यू की छापेमारी और विस्तृत जांच में अधिकारी के पास उनकी वैध आय से लगभग 426 प्रतिशत यानी करीब 400 गुना अधिक की अनुपातहीन संपत्ति और खर्च उजागर हुआ है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में समिति प्रबंधक के पास कुल 92,16,000 रुपये से अधिक की कुल संपत्ति और व्यय का खुलासा हुआ है।

अवैध संपत्ति और दस्तावेज
ईओडब्ल्यू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल की जनवरी, 2017 से सितंबर, 2025 तक की अवधि में कुल वैध आय 17,51,050 रुपये पाई गई। इसके विपरीत शुरुआती जांच में ही 57,68,622 रुपये का खर्च सामने आया है। इसके साथ ही, 22,50,000 रुपये मूल्य के भूमि दस्तावेज तथा 11,97,000 रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। ईओडब्ल्यू की जांच में छह बैंक खातों और छह बीमा पॉलिसियों का पता चला है

आलीशान मकान और गाड़ियां
ईओडब्ल्यू की छापेमारी के दौरान सतना जिले के नागौद क्षेत्र में 2,200 वर्ग फीट का आलीशान पक्का मकान मिला है। जांच में दो लग्जरी कारें, ट्रैक्टर, बुलेट और एक महंगी बाइक समेत कई वाहन बरामद हुए हैं। आरोपी प्रबंधक द्वारा दिल्ली में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे पर भी लाखों रुपये खर्च किए जाने का ब्योरा जांच में मिला है। आर्थिक अपराध ब्यूरो की रीवा इकाई ने अमकुई सेवा सहकारी समिति के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों का विस्तार से सत्यापन किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group