दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला-पुरुष की मौत, 3 लोग घायल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 25 Oct 2026 01:32 PM
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला-पुरुष की मौत, 3 लोग घायल
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो बाइकों की जोरदार टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माडा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के पास हुए इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, हादसा माडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेका गांव के पास हुआ, जहां दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले महिला और पुरुष के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनों बाइकों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group