देश के टॉप10 प्रदूषित शहर से बाहर निकले छत्तीसगढ़ के शहर, सबसे साफ हवा केरल में, जानिए नई प्रदूषण रिपोर्ट

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 24 Oct 2026 07:34 PM
देश के टॉप10 प्रदूषित शहर से बाहर निकले छत्तीसगढ़ के शहर, सबसे साफ हवा केरल में, जानिए नई प्रदूषण रिपोर्ट
ऑडियो सुनें

ठंड की शुरुआत के साथ प्रदूषण की समस्या झेल रही राजधानी दिल्ली की हवा में शनिवार को मामूली सुधार देखने को मिला। एम्स के आसपास शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 179 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 230 था। AQI 179 को मध्यम श्रेणी में माना जाता है। हालांकि, आने वाले दिनों में प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की उद नहीं है।

दिल्ली में पिछले तीन दिनों से हवा की क्वालिटी ‘खराब’ कैटेगरी में दर्ज की जा रही थी। एक दिन पहले, शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 223 दर्ज किया गया था, जो ‘खराब’ कैटेगरी में आता है। गुरुवार को भी दिल्ली का AQI 226 रहा था। यह भी ‘खराब’ श्रेणी में ही आता है।

ऐसे में शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 190 दर्ज होना दिखाता है कि एयर क्वालिटी में मामूली सुधार हुआ है। CPCB के मुताबिक, AIIMS के आसपास के इलाके में AQI 179 रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार को एम्स के आसपास AQI 179 रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले इसी क्षेत्र में AQI 230 था। ऐसे में आंकड़ों में गिरावट से हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार जरूर दिखाई दिया, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

CPCB के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 56 निगरानी केंद्रों में से तीन जगहों पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा का AQI सबसे ज्यादा 324 रहा। वहीं 36 निगरानी केंद्रों पर हवा खराब और 17 केंद्रों पर मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 26 अक्टूबर तक हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले छह दिनों में भी वायु गुणवत्ता की स्थिति लगभग ऐसी ही रहने की आशंका जताई गई है।

ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को प्रदूषण से सावधान रहने की जरूरत होगी। खासकर सुबह और शाम के समय हवा की गुणवत्ता को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी माना जा रहा है।

म्मी

देश के टॉप10 प्रदूषित शहर

इस बार छत्तीसगढ़ के शहरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। देश के टॉप10 प्रदूषित शहर में छत्तीसगढ़ का एक भी शहर नही पाया गया। यानि पिछले सालों के मुकाबले राज्य के शहर में प्रदूषण का स्तर घटा है। दीपावली नजदीक होने के चलते यह रैटिंग​ निकाली गई। दीपावली के बाद फिर से एक रैटिंंग जारी होगी।

एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स (Air Quality Life Index) और हालिया पर्यावरण रिपोर्टों के अनुसार, वायु प्रदूषण के मामले में दुर्ग और रायपुर छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक प्रदूषित शहर और जिले माने गए हैं। अन्य प्रमुख प्रदूषित क्षेत्र: कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा भी अपने औद्योगिक और कोयला खनन क्षेत्रों की वजह से उच्च प्रदूषण वाले जिलों में आते हैं लेकिन ताजा रिपोर्ट में एक भी शहर का नाम नही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group